फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   delhi riots 2020: accused of Delhi riots revealed that bullets were fired from meerut's pistol

Delhi Riots 2020: मुख्य आरोपी शाहरुख पठान ने मेरठ की पिस्टल से चलाई थी गोली, पूछताछ में खोल दिए ये राज

Sat, 09 Apr 2022 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Apr 2022 12:47 PM IST
सार

दिल्ली दंगे में मुख्य आरोपी शाहरुख पठान ने पूछताछ में एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। दंगे में इस्तमाल की गई पिस्टल उसने मेरठ के एक शातिर बदमाश से ली थी। पिस्टल को पूरी तरीके से अवैध बताया जा रहा है।

विज्ञापन
delhi riots 2020: accused of Delhi riots revealed that bullets were fired from meerut's pistol
शाहरुख पठान - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली दंगे में मुख्य आरोपी शाहरुख पठान ने मेरठ की अवैध पिस्टल से गोलियां बरसाईं थीं। शाहरुख को अवैध पिस्टल देने वाला मेरठ का शातिर बदमाश वसीम है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है। वसीम लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की विकासपुरी कॉलोनी का रहने वाला है।

विज्ञापन


सीओ दिल्ली स्पेशल सेल शिव कुमार हूण के मुताबिक वर्ष 2020 में दिल्ली में एनआरसी के विरोध में हिंसा हुई थी। इसमें दिल्ली के शाहरुख पठान ने पुलिस पर गोलियां बरसाकर दंगा भड़काने का काम किया था। दिल्ली पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें आरोपी ने मेरठ से अवैध पिस्टल खरीदने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसके आधार पर मेरठ के वसीम उर्फ पिस्टल को नामजद करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान वसीम ने बताया कि यह पिस्टल 30 हजार रुपये में बेची गई। वसीम अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। वसीम को गिरफ्तार करने वाली टीम में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दरोगा अनिल ढाका, आदेश यादव और अनिल चड्ढा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव : भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज, पांच सांसद, चार मंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

छेनू गैंग से भी है वसीम का कनेक्शन
पुलिस ने बताया कि वसीम दिल्ली की मंडौली जेल में कई माह तक बंद रहा है। इसी दौरान वसीम की दिल्ली के छेनू गैंग के बदमाश से मुलाकात हो गई। जांच में सामने आया है कि वसीम ने छेनू गैंग के कई बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई किए हैं। वसीम की मेरठ में हथियारों की अवैध फैक्टरी संचालित हो रही थी। पुलिस उसके अन्य कनेक्शन भी तलाश कर रही है।

वेस्ट यूपी, दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों में दे रहा था अवैध हथियार
बाबू वसीम काफी समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। वह पश्चिमी उत्तरप्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न कुख्यात गैंगस्टर और अपराधियों को हथियार सप्लाई कर रहा है। उसने अब तक दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को 250 से अधिक अवैध हथियार देने की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें: मोदीपुरम : बिगीज रेस्टोरेंट के पास दो गुटों में मारपीट, तमंचा लहराया, एक गिरफ्तार बाकी फरार

दिल्ली और यूपी में कई वारदात में रहा शामिल
बाबू वसीम को पहले दिल्ली-यपूी में कॉट्रेक्ट किलिंग, शूटआउट के परिणामस्वरूप हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, चोट, अवैध हथियारों की तस्करी आदि के सात से अधिक मामले दर्ज हैं। इसने गीता कॉलोनी के एक मामले में वर्ष 2016 में अपने साथियों के साथ एक वीनू पंडित क गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed