फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway: There will be diversion at Paratapur intersection from Sunday

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: परतापुर तिराहे पर रविवार से होगा डायवर्जन

Sun, 16 Feb 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway: There will be diversion at Paratapur intersection from Sunday
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: परतापुर तिराहे पर रविवार से होगा डायवर्जन
विज्ञापन

परतापुर। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे स्थित परतापुर तिराहा पर निर्माण कार्य के चलते रविवार सुबह से एक बार फिर रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। डायवर्जन के तहत मेरठ और एनएच 58 से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन यहां बने दोनों अंडर पास के बीच से होकर गुजरेंगे।
दरअसल दिल्ली मेरठ एक्सप्रेववे पर परतापुर तिराहे के पास आरीवाल बनाने का कार्य रविवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने रूट डायवर्जन किया है। हालांकि दिल्ली से मेरठ की तरह आने वाले वाहन अपने पूर्व रूट से होकर ही गुजरेंगे। डायवर्जन सिर्फ मेरठ और एनएच 58 से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए किया गया है। उधर रेलवे लाइन के पास अंडरपास के लिए बने पिलर्स पर गार्डर रखने का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि यह कार्य रात्रि को होगा, जिसके लिए रेलवे ब्लॉक भी लेगा। इस दौरान रेलवे के विद्युत इंजीनियर और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

रैपिड रेल: जलजमाव से व्यापारी परेशान
परतापुर। रैपिड रेल के लिए परतापुर में एनसीआरटीसी द्वारा मार्ग चौडीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि कार्य के दौरान लेबलिंग न होने के कारण दुकानों के आगे जलभराव हो गया है जिससे व्यापारी परेशान हैं। दरअसल, परतापुर फ्लाईओवर से इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित चंद्रो देवी गेट तक एनसीआरटीसी मार्ग चौड़ीकरण का काम कर रहा है, लेकिन सड़क को दुकानों के लेबल में न करने के कारण यहां गड्ढें बन गए, जिसमें पानी भरा हुआ है। जलभराव से परेशान होकर शनिवार को क्षेत्र के व्यापारियों ने हंगामा कर दिया, लेकिन एनसीआरटीसी का कोई भी इंजीनियर या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। व्यापारियों का कहना है कि यदि कार्य में सुधार नहीं किया गया तो वे काम रुकवा देंगे। इसके अलावा कुंडागेट के सामने भी रैंप बनाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed