फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi girl raped after giving intoxicants in cold drink

Meerut News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर दिल्ली की युवती से किया दुष्कर्म

Fri, 20 Dec 2024 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi girl raped after giving intoxicants in cold drink
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दिल्ली की युवती को मिलने के मेरठ बुलाया। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवती को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी की पांच महीने पूर्व परतापुर गांव निवासी शनि पुत्र रामपाल से उसकी दोस्ती हुई थी। 15 दिसंबर को युवक ने युवती को मेरठ आने के लिए कहा। युवती ने मना कर दिया। जिसके बाद युवक ने दबाव बनाते हुए युवती से खुदखुशी कर लेने की बात कही। बताया कि युवक ने युवती को वीडियों काल कर हाथ की नश काटने की धमकी दी। युवक की बातों को सुनकर युवती घबराकर मेरठ आ गई।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक पीड़ित युवती को एक मकान में ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे परतापुर बाईपास पर छोडकर फरार हो गया। होश में आने पर किसी तरह युवती अपनी मौसी के घर गाजियाबाद पहुंची और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन युवती को लेकर परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed