{"_id":"67d7336209a33ecf6a056641","slug":"delhi-ambala-intercity-delhi-saharanpur-passenger-trains-will-remain-cancelled-today-meerut-news-c-14-1-mrt1051-808532-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी
विज्ञापन
सकौती में अंडरपास का चल रहा काम, 26 मार्च तक कई ट्रेनों को दौराला और खतौली रोक कर चलाया जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सकौती टांडा रेलवे स्टेशन के पास फाटक पर अंडरपास का निर्माण होने के कारण 26 मार्च तक दिन में कई घंटे का ब्लाॅक लिया जाएगा। इससे सोमवार को ट्रेनों को संचालन प्रभावित रहेगा। चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रविवार को गोल्डन टेंपल को एक घंटा दौराला में रोक कर चलाया गया। आज दिल्ली से जालंधर जाने वाली इंटरसिटी सुपर को 15 मिनट दौराला में रोका जाएगा।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांश शेखर उपाध्याय के अनुसार सोमवार यानि सोमवार को ट्रेन संख्या 14521-14522 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी अप व डाउन में, ट्रेन संख्या 64559-64560 दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर अप व डाउन में रद्द रहेंगी। ये चारों ट्रेनें 24 मार्च को भी रद्द रहेंगी। 19 मार्च को हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर 14304, कालका-दिल्ली पैसेंजर 14332 को टपरी से वाया शामली से निकाला जाएगा। 22 मार्च को ट्रेन संख्या 18477 पुरी- ऋषिकेश योग नगरी उत्कल एक्सप्रेस को निजामुद्दीन जंक्शन से वाया शामली-टपरी से निकाला जाएगा। 23 मार्च को 12903 गोल्डन टेंपल भी दिल्ली से वाया शामली-टपरी होकर जाएगी। 26 मार्च को हरिद्वार पैसेंजर और कालका-दिल्ली पैसेंजर रेलगाड़ियां भी टपरी से वाया शामली को जाएगी। शामली से निकलने वाली ये ट्रेनें गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद होकर नहीं चलेंगी।
-- -- -- --