फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   decoits attack in the house , hold the family and lift out lekhs rupees of goods

बदमाशों ने डाली डकैती, परिवार को बंधक बनाया और ले गए लाखों रुपये का सामान

Wed, 22 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
decoits attack in the house , hold the family and lift out lekhs rupees of goods
परीक्षितगढ़(मेरठ)। ग्राम नारंगपुर में सोमवार रात बदमाशों ने एक परिवार के लोगों को बंधक बनाकर नगदी, जेवर सहित लाखों रुपये की डकैती डाल ली। बदमाश परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नारंगपुर निवासी अमरीश पुत्र गंगाराम ने बताया कि सोमवार रात वह आंगन में और पत्नी सीमा व चार बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। रात में एक बदमाश मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर घुस गया और उसे गन प्वाइंट पर लेकर मेन गेट का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पांच और बदमाश अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने अमरीश, उसकी पत्नी और चार बच्चों को भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने सेफ में रखे सोने के जेवर और 43 हजार रुपये सहित करीब 6 लाख का माल लूट लिया। बदमाशों ने अमरीश की पत्नी के कानों से कुंडल भी खींच लिए इससे वह घायल हो गई। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित अमरीश कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह भी पांच घरों में हुई थी डकैती
एक सप्ताह पूर्व नगर के दुर्गा कॉलोनी में बदमाशों ने पांच घरों के परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाली थी। पुलिस ने डकैती चोरी में दर्ज कर खानापूर्ति कर ली थी। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमा रहा परिवार
बदमाश के जाने के बाद भी पूरा परिवार दहशत में है। ग्रामीण शोर सुनकर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने भी लाठी डंडे लेकर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed