{"_id":"5b1e1a024f1c1bfd6e8b7188","slug":"decision-to-stop-mosques-in-austria-is-proof-of-islamic-hostility-ulema","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रिया में मस्जिदों को बंद करने का निर्णय इस्लामिक दुश्मनी का सबूत: देवबंदी उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रिया में मस्जिदों को बंद करने का निर्णय इस्लामिक दुश्मनी का सबूत: देवबंदी उलमा
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
ऑस्ट्रिया में सरकार द्वारा कई मस्जिदों को बंद किए जाने का निर्णय लेने पर देवबंदी उलमा ने इसकी कड़ी निंदा की है। उलमा का कहना है कि इस तरह की हरकतें करना इस्लाम दुश्मनी का सबूत है। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) को दखल देना चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें : RSS प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलेमा
विज्ञापन
रविवार को दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी ने कहा कि ऑस्ट्रिया में सरकार की तरफ से कई मस्जिदों को बंद किए जाने का फैसला लेना संयुक्त राष्ट्र संघ और यूरोपियन यूनियन में पारित हुए कानूनों के खिलाफ व अल्पसंख्यकों के हकों को खत्म करने वाला है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार को कोई हक नहीं बैठता कि वह बिना किसी वजह उनके धार्मिक स्थल को साजिश के तहत निशाना बनाकर उन्हें बंद कराए। मुफ्ती शरीफ ने कहा कि इस्लाम और मुसलमान की दुश्मन ताकतों की हमेशा से यह कोशिश रही है कि मुसलमानों को और ज्यादा परेशान किया जाए। ताकि उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस तरह की पाबंदियां लगाने से यह साफ है कि इस प्रकार की हरकतें करने वाली ताकतें इस बात से खौफजदा हैं कि तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी इस्लाम आज भी 1400 साल पहले की तरह तरोताजा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/