फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   December 17 in Meerut was the coldest in 40 years

40 साल में सबसे अधिक ठंडा रहा मेरठ में 17 दिसंबर का दिन, सीजन की सबसे ठंडी रही रात

Thu, 17 Dec 2020 10:27 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
December 17 in Meerut was the coldest in 40 years
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

मैदानी इलाकों में हाड कंपाकपा देने वाली ठंड पड़ने से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। दिन में चली रही शीत लहर के असर से ठिठुरन कम नहीं हुई। सर्द हवाओं के आगे धूप भी पस्त दिखायी दी। दिन में चल रही शीत लहर के असर से मेरठ का पारा गिरकर 14.9 पर आ गया जो दिसंबर महीने की 17 तारीख में पिछले 40 सालों में सबसे कम रहा। रात का तापमान भी 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा यह भी इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी कड़ाके की इस ठंड का यह दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


रात में गिर रहा पाला और चल रही सर्द तेज हवाओं की वजह से तापमान लुढ़क गया है। रात में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दिन का तापमान भी 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह भी सामान्य से नीचे था। दिन में हवा की गति 6 से 8 किमी प्रति घंटा तक रही। मैदानी इलाकों पड़ रही यह कड़ाके की ठंड अभी जारी रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फ बारी के असर से मैदानी इलाकों में शीत लहर अपना असर दिखा रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर चली तेज सर्द पछुवा हवाओं ने कंपकंपा कर रखा। 
विज्ञापन


दिन में निकली धूप भी इन सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। ठंड से बचने के लिए लोग धूप में खड़े हुए लेकिन सर्द हवाओं के कारण उनकी ठिठुरन कम नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 40 सालों में सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 85 और न्यूनतम 54 रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में रहा सन्नाटा
कड़ाके की ठंड की वजह से गुरूवार को दिन में बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। आम दिनों के मुकाबले कम ही ग्राहक दिखे। दुकानदार सुमित भल्ला का कहना है कि ठंड की वजह से लोग जरूरत का सामान खरीदने ही घर से निकल रहे हैं। दुकानदार अनुज सिंह का कहना है कि ठंड  की वजह से लोग घरों में ही कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। 

दिनभर रहा गलन का अहसास 
कड़ाके की ठंड ने जीवन प्रभावित कर दिया है। दिन में गिर रहे सूखे पाले की वजह से घरों के अंदर भी शरीर में गलन का अहसास बना रहा। वहीं बाहर चल रही सर्द पछुवा हवाओं की वजह से धूप में भी ठंड कम नहीं हुई। दिनभर ठिठुरन का अहसास बना रहा।

याद आए रूम हीटर 
कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होते ही लोगों को बिजली से चलने वाले रूम हीटर की याद आयी। बाजार में भी लोग रूम हीटर की खरीदारी करते दिखायी दिये। दुकानदार सुधीर चौहान ने बताया कि ठंड बढ़ने से रूम हीटर की बिक्री बढ़ी है। लोग ऐसे रूम हीटर और हीट कंवेक्टर अधिक खरीदना पसंद कर रहे हैं जिनकी बिजली खपत कम हो।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अभी मैदानी इलाकों में शीत लहर का असर जारी रहेगा, अगले दो दिन मेरठ और आसपास के इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का अहसास तेज रहेगा।

सर्द हवाओं से सुधरी हवा की सेहत 

एक ओर जहां सर्द हवाओं की वजह से कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है वहीं दूसरी और तेज हवाओं की वजह से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। मेरठ के अलावा आसपास के इलाकों की एयर क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ और आसपास के जिलों में सबसे अधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स गाजियाबाद का रहा। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 277 रहा। मेरठ का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 222, बागपत का 250, मुजफ्फरनगर 245, और शामली  का एयर क्वालिटी इंडेक्स 240 रहा। 

मेरठ जिले में जयभीमनगर 213, पल्लवपुरम 212, गंगानगर 252 और दिल्ली रोड का एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार जब तक हवा तेज रहेगी एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed