फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death threat for opposing demolition of plot wall

प्लॉट की दीवार गिराने के विरोध पर जान से मारने की धमकी

Mon, 07 Jul 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Death threat for opposing demolition of plot wall
रोहटा। थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में प्लॉट पर चहारदीवारी बनाने को लेकर विवाद हो गया। गांव के ही एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित के प्लॉट की दीवार को गिरा दिया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित सन्नी पुत्र घनश्याम ने थाना रोहटा में दी तहरीर में गांव निवासी सोहनवीर, उसका बेटा दीपक उर्फ दीपू और बेटी निधि को आरोपी बनाया है। सन्नी का आरोप है कि उसने अपने प्लॉट पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कराया था, तभी सोहनवीर वहां आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दो दिन पहले दीवार गिरा दी। शनिवार सुबह जब सन्नी ने इसका कारण पूछा तो सोहनवीर, दीपक और निधि ने उसे गाली देते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed