फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of constable Pradeep caught between accident or murder

हत्या और हादसे की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुलझेगी

Fri, 09 Jul 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Death of constable Pradeep caught between accident or murder
हादसा या हत्या के बीच उलझी सिपाही प्रदीप की मौत
विज्ञापन

मेरठ। सरधना विधायक संगीत सोम के गनर रहे सिपाही की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि मृतक के दोस्त शोभित त्यागी ने हादसा बताया। मामला उलझता देख एसएसपी और एसपी सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल से शराब की आठ खाली बोतलें मिली है।
सिपाही प्रदीप पूर्व जिला पंचायत सदस्य शोभा त्यागी का पांच साल तक गनर रहा था, यहीं पर छीपी टैंक निवासी शोभित त्यागी ड्राइवर की नौकरी करता था। तभी से दोनों के बीच दोस्ती थी। दोनों का अधिकतर समय साथ गुजरता था।
विज्ञापन

सिपाही का शव मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि प्रदीप को कोई बीमारी नहीं थी, फिर कैसे मौत हो गई। शरीर पर कुछ निशान देख मृतक की पत्नी कविता और चाची ललिता ने शक जाहिर किया। प्रदीप के गले से ऊपर का हिस्सा नीला पड़ता दिखाई दिया। रस्सी की रगड़ जैसे भी निशान भी प्रदीप के गले पर होना परिजन बता रहे थे। कमर पर भी इसी तरह के निशान थे। शोभित ने खूब सफाई दी, लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने शोभित त्यागी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि सिपाही शराब पीने का आदी था। शोभित त्यागी ने एक वीडियो पुलिस को दी है। जिसमें सिपाही बाथरूम में बेहोशी हालत में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
कविता से हुई थी प्रदीप की दूसरी शादी
सिपाही प्रदीप उर्फ संदीप की मौत से चंद घंटे पहले ही अपनी पत्नी कविता से बात हुई थी। कविता ने बताया कि करीब आठ बजे फोन आया था, जिसमें उसके पति ने बताया कि नई जगह ड्यूटी पर जाना है। इसके लिए तैयारी कर रहा है। शाम को लौटकर बात करेंगे। कविता मृतक प्रदीप की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी।

परिजनों के विरोध पर लिया हिरासत में
प्रदीप की मौत के बाद शोभित त्यागी हर किसी को बाथरूम की फोटो दिखाकर भरोसा दिलाने का प्रयास कर रहा था। सिपाही के रिश्तेदारों को भी उसने वह फोटो दिखाया, लेकिन उन्होंने उसे मानने से इंकार कर दिया। इस दौरान उनकी शोभित से नोंकझोक तक हुई। शव मोर्चरी भेजने के बाद पुलिस चलने लगी तो परिजनों ने शोभित का मोबाइल कब्जे में लेने के लिए कहा। शोभित ने आनाकानी की तो फिर परिजनों ने उसे हिरासत में लेकर थाने चलने की बात कही। पुलिस ने घर का ताला लगवाया और शोभित को साथ लेकर थाने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed