फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of a young man drowned in Yamuna river and two rescued and search for one in Baghpat

यमुना नदी में चार डूबे, एक युवक की मौत, दो को बचाया और एक की तलाश जारी

Sun, 31 May 2020 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man drowned in Yamuna river and two rescued and search for one in Baghpat
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में सिसाना गांव के निकट यमुना नदी में नहाने गया एक युवक और तीन किशोर डूब गए। ग्रामीणों ने दो किशोरों को बचा लिया, जबकि एक युवक की मौत हो गई। एक किशोर का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ ओमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लापता किशोर की तलाश कराई।

विज्ञापन


खेकड़ा निवासी आदिल (18) पुत्र महबूब अली सिसाना गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। शनिवार को वह अपनी बुआ के बेटे साहिर (13) और समीर (15) के अलावा गांव के साहिब (16) के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त चारों यमुना में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। गांव का शाहनवाज और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह समीर और साहिब को सुरक्षित निकाल लिया गया। गोताखोर बुलाए गए। काफी देर की तलाश के बाद आदिल का शव बरामद हो गया, जबकि साहिर का सुराग नहीं लग सका। एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ सदर ओमपाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत मौके पर पहुंचे। यमुना से निकाले गए किशोरों का मेडिकल कर प्राथमिक उपचार दिया। एसडीएम रामनयन सिंह का कहना है कि राहत कार्य जारी है। एक किशोर का अभी सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकी को मेरठ से दबोचा, पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहनवाज ने बचाई दो जिंदगी
यमुना नदी में हादसे की जानकारी मिलते ही सिसाना गांव का शाहनवाज मौके पर पहुंच गया। अपनी जिंदगी पर खेलते हुए उसने दो किशोरों को किसी तरह बाहर निकाला। शाहनवाज ने बताया कि नदी में डूब रहे साहिब और समीर को वह किसी तरह बाहर निकाल लाया, लेकिन साहिर का सुराग नहीं लग सका है।

टूट पड़ा गमों का पहाड़
खेकड़ा का युवक आदिल कुछ दिन पहले ही बुआ के घर आया था। वह अपनी बुआ के दो बेटों के साथ मिलकर मजदूरी का कार्य भी करता था। तीनों भाई अपने एक दोस्त के साथ शनिवार को नहाने चले गए। लेकिन यहां मौत ने उनके परिवार की खुशियों पर झपट्टा मार दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed