फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack on wedding party in parking dispute, six injured

Meerut News: पार्किंग विवाद में बरातियों पर जानलेवा हमला, छह घायल

Tue, 07 Apr 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on wedding party in parking dispute, six injured
जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द में बरात में हुई मारपीट में घायल युवक फोटो सवांद
- बागपत के गांव सिंघावली अहीर से पांचली खुर्द में आई थी बरात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी थाना क्षेत्र के गांव पांचली खुर्द में मंगलवार को बरात की गाड़ियां खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर बरातियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें छह बराती गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला बागपत के गांव सिंघावली अहीर निवासी जफर पुत्र मेहरूद्दीन का विवाह गांव पांचली खुर्द निवासी नवाब की पुत्री के संग तय हुआ है। मंगलवार को निकाह के लिए जफर बरात लेकर गांव पांचली खुर्द पहुंचा। बराती बस और कई कारों के साथ गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जनवासे के पास ही एक अन्य पक्ष का वलीमा (दावत) चल रहा था। कारों को पार्क करने को लेकर बरातियों और वलीमा पक्ष के कुछ ग्रामीणों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर बरातियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

जफर पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पहले खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े और जब बरातियों ने विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से पीटा गया। हमले में बराती अल्ताफ पुत्र दिलशाद निवासी पीपल इदरीशपुर, आरिफ और दानिश निवासी सिंघावली अहीर बागपत और अनीस निवासी मेरठ के अलावा अन्य दो लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से भाग चुके थे। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी आरोपी फरार हैं।

जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द में बरात में हुई मारपीट में घायल युवक फोटो सवांद

जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द में बरात में हुई मारपीट में घायल युवक फोटो सवांद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed