फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack on SSD College student, demand for action

एसएसडी कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, कार्रवाई की मांग

Sat, 13 Sep 2025 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on SSD College student, demand for action
मेरठ। लालकुर्ती स्थित एसएसडी इंटर कॉलेज में एक छात्र पर साथियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने छात्र और उनके परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। छात्र ने अपनी जान का खतरा जताया है।
विज्ञापन

इंचौली के सिखेड़ा गांव निवासी अक्षय कुमार एसएसडी इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र है। दोपहर को साढ़े बारह बजे छुट्टी होने के बाद साथ में पढ़ने वाले छात्रों ने अक्षय की पिटाई लाठी डंडों से की। कॉलेज के शिक्षक पहुंचे तो सभी छात्र भाग गए। पहले तो अक्षय ने स्कूल में शिक्षकों से इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद लालकुर्ती पुलिस को कॉल करके सूचना दी। उन्होंने पुलिस से पिटाई करने वाले सभी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र के परिजनों का आरोप है कि जिन छात्रों ने पिटाई की है, वह पहले भी कई छात्रों से मारपीट कर चुके हैं। उनका कॉलेज का रिकार्ड सही नहीं है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लालकुर्ती पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article