फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack on elder brother of BJP leader in Dungar

Meerut News: डूंगर में भाजपा नेता के बड़े भाई पर जानलेवा हमला

Tue, 24 Mar 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on elder brother of BJP leader in Dungar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में मंगलवार शाम भाजपा नेता बलराज डूंगर के बड़े भाई एवं पूर्व प्रधान गजराज सिंह पर पड़ोसी सगे भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल पूर्व प्रधान ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

गजराज सिंह मंगलवार को अपने खेत में जुताई कर रहे थे। वापसी के दौरान उन्होंने चकरोड पर भी ट्रैक्टर से जुताई की, जिससे मिट्टी पड़ोसी के खेत की नाली में भर गई। इस बात को लेकर पड़ोसी भाइयों ने गजराज सिंह से आपत्ति जताई। इस पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद आरोपियों ने गजराज सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गए। किसी तरह मौके से बच निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed