{"_id":"634dbed4b7de747795198f2e","slug":"dead-body-of-youth-found-in-madhavpuram-drain-not-recognized-city-news-mrt610052028","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधवपुरम नाले में युवक का शव मिला, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधवपुरम नाले में युवक का शव मिला, पहचान नहीं
विज्ञापन

मेरठ। माधवपुरम नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। कुछ लोगों ने इसकी सूचना ब्रह्मपुरी पुलिस को दी तो टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की। शव को नाले से बाहर निकलवाया और उसकी शनाख्त के प्रयास किए गए। काफी प्रयास के बावजूद शनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि देखने से शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। आशंका है कि वह नशे की हालात में नाले में गिर गया होगा और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र लगभग 34 वर्ष है। उसके शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।