फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of youth found hanging on tree in Chirodi forest, family members fearing murder

चिरोड़ी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 07 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on tree in Chirodi forest, family members fearing murder
चिरोड़ी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

दौराला। चिरौडी गांव के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में आम के पेड़ पर लटका मिला। पिता ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
चिरौडी गांव निवासी बिनेश (26) पुत्र नरेंद्र अपने छोटे भाई आशीष के साथ खेती करता था। पिता नरेंद्र ने बताया कि तीन दिन से उनका बेटा घर से लापता था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने पहुंचे तो बिनेश का शव अपने ही गेहूं के खेत में खडे़ आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों व परिजनों ने बिनेश की हत्या की आशंका जताई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शरीर पर थे गंदे व फटे कपडे़
ग्रामीणों की मानें तो बिनेश साफ सुथरा रहता था और हमेशा साफ व नए कपड़े पहनता था। शनिवार को जब उसका शव पेड़ पर लटका मिला तो वह मजदूरों की तरह गंदे और फटे कपड़ों में था। शव पेड़ से लटके होने के दौरान उसके पैर खेत में जमीन पर टिके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई है। आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed