फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of young man murdered and burnt, not identified

Meerut News: युवक की हत्या कर शव जलाया, नहीं हुई पहचान

Thu, 14 Nov 2024 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man murdered and burnt, not identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। गांव कस्बा कोटरा और फतेहपुर के बीच सड़क किनारे एक युवक का जला हुआ शव मिला। शव करीब 80 प्रतिशत जला हुआ है, केवल दो पैर ही बचे है। चेहरा भी जल चुका है, जिसकी वजह से युवक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं हैं।
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने कस्बा कोटरा और फतेहपुर के बीच सड़क किनारे दौलत वाली पुलिया के पास एक युवक का जला हुआ शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। उसका 80 प्रतिशत शरीर जला हुआ है। मृतक का चेहरा पूरी तरह झुलस हुआ है, जबकि दोनों पैर जलने से बच गए।
विज्ञापन

सीओ भरत कुमार सोनकर और थानाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मृतक के दोनों हाथों में कलावा बंधा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की जेब से एक पर्स मिला, लेकिन उसमें कोई कागजात नहीं था। जिस जगह शव मिला है, उसके आसपास दूर तक कोई आबादी नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed