फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dav and karan scholl win the match

डीएवी मेरठ व करन स्कूल की टीमों ने जीते मैच

Sun, 13 Oct 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
dav and karan scholl win the match
मेरठ........कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सीबीएसई नार्थ जोन हाकी टूर्नामेंट में दीवान पब्लिक स्कूल के ख?
डीएवी व करन स्कूल की टीमों ने जीते मैच
विज्ञापन

मेरठ। डीएवी सेंटेनरी स्कूल द्वारा अंडर-17 व 19 सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रथम हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर गोल दागे। मेरठ के डीएवी व करन पब्लिक स्कूलों की टीमों ने मैच जीते।
शनिवार को हॉकी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन प्रतियोगिता में मुख्यातिथि एमएम कॉलेज के प्रो. डॉ. राजपाल त्यागी रहे। विशिष्ट अतिथि छाया पब्लिक स्कूल मोदीनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण त्यागी रहे। डीएवी की प्रधानाचार्य अल्पना शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

परिणाम - अंडर-17 बालक वर्ग में डिवाइन स्कूल रामपुर ने लोटस वैली नोएडा को 2-0 से हराया। जनरलराज स्कूल ने द एवेन्यू स्कूल मेरठ को 4-0 से हराया। व्हाइट हॉल स्कूल रामपुर ने गुरुनानक स्कूल रामपुर को 3-2 से हराया। द आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने जेके इंटर कॉलेज गाजियाबाद को 3-2 से हराया। ग्रीनवुड़ स्कूल रामपुर ने बाल भारती व्रजविहार गाजियाबाद को 2-1 से शिकस्त दी। सचदेवा दिल्ली ने डिवाइन स्कूल रामपुर को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग अंडर-17 में सेंटपाल रामपुर ने देवरास सरस्वती स्कूल को 3-2 से हराया। विद्या भारती स्कूल गाजियाबाद ने जेकेजी इंटरनेशनल गाजियाबाद को 2-0 से हराया। जनरलराज स्कूल दिल्ली ने महामाया इंटर कॉलेज नोएडा को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर- 19 बालक वर्ग-- गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद ने डीडीपीएस गाजियाबाद को 2-0 से हराया। बाल भारती दिल्ली ने सनवे रामपुर को 2-1 से हराया। श्रीराम विद्या मंदिर हरिद्वार ने जेकेजी कॉलेज गाजियाबाद को 1-0 से हराया। कांवेंट ऑफ गगन भारती दिल्ली ने दयावती मोदी रामपुर को 5-0 से हराया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में करन पब्लिक स्कूल ने दयावती मोदी एकेडमी रामपुर को 2-1 से हराया। डीएवी मेरठ ने दीवान पब्लिक स्कूल को 3-1 से हराया। श्रीराम विद्या मंदिर हरिद्वार ने ठाकुर द्वारा बालिका स्कूल गाजियाबाद को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed