फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daurala police solve theft of 12 batteries and six inverters

Meerut News: दौराला पुलिस ने 12 बैटरी व छह इनवर्टर चोरी का खुलासा किया, चार गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Daurala police solve theft of 12 batteries and six inverters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना दौराला पुलिस ने जनजीवन मिशन के तहत गांवों में स्थापित पानी की टंकियों से बैटरी और इनवर्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 12 बैटरियां और छह इनवर्टर बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि स्वाट टीम और दौराला पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दशरथपुर गांव स्थित पानी की टंकी के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में जडौदा थाना किठौर निवासी गुफरान, सहबिस्वा जलालपुर थाना मुरादनगर निवासी सलीम, डबाई नगर थाना नौचंदी निवासी इमरान, ईदगाह बस्ती थाना मुरादनगर निवासी शमशाद है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय गांवों में लगी पानी की टंकियों को निशाना बनाकर बैटरी और इनवर्टर चोरी करते थे। चोरी का सामान वे कबाड़ियों को बेच देते थे।आरोपियों ने कंकरखेड़ा, मोहिनीपुर, जमालपुर, अमरोली उर्फ बड़ा गांव, आलमपुर बडला, भटीपुरा की विभिन्न पानी की टंकियों से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 12 बैट्री, छह इनवर्टर भरौटा गांव के जंगल से बरामद किए। पुलिस चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed