फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughters will dominate the 37th convocation of CCSU

Meerut News: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ सीसीएसयू के 37वें दीक्षांत समारोह में भी रहेगा बेटियों का दबदबा

Tue, 16 Sep 2025 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Daughters will dominate the 37th convocation of CCSU
- 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा दीक्षांत समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 22 सितंबर को होने वाले 37वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष भी बेटियों का दबदबा रहेगा। 76 फीसदी पदक छात्राओं को मिलने जा रहे हैं। छात्रों की मेडल में भागीदारी केवल 23.55 फीसदी रहेगी। मानविकी, शिक्षा, लॉ और विज्ञान फेकल्टी में छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कुलाधिपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और चौ. चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार में केवल छात्राओं का दबदबा है। बीएससी कृषि में टॉप-2 मेधावियों को मिलने वाले चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा सम्मान इस बार केवल छात्राओं को मिलेगा। कृषि जैसे विषय में छात्राओं का यह प्रदर्शन समाज में आ रहे सकारात्मक बदलाव के संकेत है। सीसीएसयू वेबसाइट पर जारी पदक विजेताओं की सूची में उक्त ट्रेंड उभरा है। प्रायोजित 62 स्वर्ण पदकों में 53 छात्राओं को नौ छात्रों को प्रस्तावित हैं। 174 कुलपति स्वर्ण पदकों में से 137 छात्राओं के हिस्से में आ रहे हैं जबकि 37 छात्रों को। दस छात्राएं ऐसी हैं जिन्हें एक से अधिक मेडल भी मिलेंगे। ऐसे में 242 विद्यार्थियों में से 185 छात्राएं और 57 छात्र होंगे। आंकड़ों के अनुसार 2025 एवं 2024 के दो पदकों सहित कुल पदकों में 76.45 फीसदी छात्राएं और 23.55 छात्रों को मिलने जा रहे हैं। दीक्षांत से पहले इन आंकड़ों में मामूली बदलाव संभव है। जल्द ही विवि 2025 में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और पीएचडी में भी छात्र-छात्राओं की भागीदारी की रिपोर्ट जारी करेगा।
मियावाकी तकनीक पर विकसित होगा तपोवन
दीक्षांत समारोह में विवि शहर के नागरिक, कैंपस कर्मचारी और विद्यार्थियों को बड़ी सौगात भी देने जा रहा है। समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कर्मचारियों के लिए कैंपस बनाए गए आवासीय फ्लैट, बीफॉर्मा बिल्डिंग एवं मियावाकी तकनीक से विकसित पार्क का लोकार्पण करेंगी। मियावाकी तकनीकी से तपोवन विकसित होगा।
विज्ञापन

विवि ने तपोवन में 1250 पौधे रोपे हैं। दीक्षांत में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि एवं एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो.टीजी सीताराम मुख्य अतिथि रहेंगे। मंगलवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने उक्त जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा
कुलपति प्रो. शुक्ला के अनुसार विवि आज से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़े की शुरुआत करेगा। इसमें स्वच्छता अभियान एवं सफाई कार्यक्रम, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संदेश के साथ साइकिल यात्रा, पौधरोपण अभियान, मातृ सम्मेलन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कस्तूरबा विद्यालयों का भ्रमण, पुराने वस्त्रों का दान, गोद लिए गांवों का भ्रमण तथा शिक्षक-विद्यार्थियों के बीच खेलकूद सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कुलपति ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा विस्तार, पोषण जागरुकता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed