फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughters should be mentally strong: Dharam Singh Marchal

बेटियां मानसिक तौर पर मजबूत बनें : धर्म सिंह मार्छाल

Sun, 27 Aug 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 27 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Daughters should be mentally strong: Dharam Singh Marchal
पुलिस की पाठशाला में शामिल छात्राएं। संवाद
धामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने कहा कि छात्राएं अपने को कमजोर न समझें। बल्कि शारीरिक, मानसिक तौर पर मजबूत बन किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

कन्या इंटर कॉलेज के हॉल में संपन्न कार्यक्रम में एएसपी ने छात्राओं को पुलिस में भर्ती होने की योग्यता और तरीकों के बारे में बताया। कहा कि साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए अपने मोबाइलों पर आने वाले अनजान मैसेजों का कतई उत्तर न दें। ऐसा करने से वह स्वयं और अपने परिवार को परेशानी में डाल सकती हैं। उन्होंने ऐसे कई उदाहरण देकर समझाया। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने भी छात्राओं से संवाद किया। महिला पुलिसकर्मी शिवानी पुंडीर ने सरकार की ओर से चल रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। नीरू यादव ने कहा कि अब वह घबराएं नहीं। बल्कि अपनी मंजिल को प्राप्त कर देश तरक्की में योगदान दें। साेनिका ने कहा कि अब असामाजिक तत्वों की हिम्मत नहीं है कि कोई सड़क चलती छात्रा, महिला से छींटाकशी कर सके।
विज्ञापन


- छात्राएं बाेलीं - प्रयास सराहनीय

- छात्रा रिंकी प्रजापति ने कहा कि घर से स्कूल आते जाते समय सड़क पर पुलिस तैनात मिलती है। अब किसी प्रकार का डर महसूस नहीं होता।
- सना का कहना है कि आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अकेले आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होती।
- खुशी ठाकुर का कहना है कि छुट्टी के वक्त स्कूल के बाहर एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम मिलती है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ करती है। छात्राओं से बात कर परेशानी पूछती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- समरीन जहां का कहना है कि पुलिस समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चला छात्राओं, महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराती रहती है। छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है।
- ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए : शिक्षिकाएं

शिक्षिका अमृता सिंह का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संपन्न पुलिस की पाठशाला के माध्यम से हमें बालिकाओं, महिलाओं के हित में चलाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था, कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। रुचिका यादव का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों को आयोजन होता रहना चाहिए। संकट की स्थिति में ऐसी जानकारी काम आती है। शिक्षिका निधिश्री गुप्ता का कहना है कि कहीं पर भी छींटाकशी, उत्पीड़न जैसी वारदात हो तो पुलिस के डायल 112 नंबर, महिला सुरक्षा के 1090, 181, 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के जरिए सूचना दी जा सकती है। ऐसा करने पर पुलिस मदद मिलेगी।

प्रधानाचार्य रेखा देवी का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से आत्मविश्वास बढ़ा है। डाॅ. सुषमा सिंह का कहना है कि ऐसे आयोजनों से हमें अपनी सुरक्षा, अधिकार, सम्मान के प्रति सजग रहने की प्रेरणा प्राप्त हुई है। शिक्षिका जौली, मिथलेश, नीरज आदि ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

पुलिस की पाठशाला में शामिल छात्राएं। संवाद

पुलिस की पाठशाला में शामिल छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed