फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter's friend stole Rs 50 lakh from sports businessman's house

Meerut News: बेटी के दोस्त ने की स्पोर्ट्स कारोबारी के घर 50 लाख की चोरी

Mon, 30 Dec 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Daughter's friend stole Rs 50 lakh from sports businessman's house
मेरठ। स्पोर्ट्स कारोबारी जोगिंद्र सिंह के घर में 50 लाख की चोरी उनकी बेटी के दोस्त हर्ष ने ही चाचा और मामा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी हर्ष उर्फ गोलू और उसके मामा सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी चाचा मनोज फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब आठ लाख की नकदी और करीब 42 लाख कीमत के 60 तोले सोने और 850 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र की सूरजकुंड स्पोर्ट्स कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सिंह स्पोर्ट्स कारोबारी हैं। 25 दिसंबर को वह पत्नी और बच्चों के साथ मसूरी घूमने गए थे। 26 दिसंबर की देर रात लौटे तो मेन गेट का ताला खुला मिला। अंदर के कमरों और अलमारी के ताले टूटे थे। घर का सारा सामान बिखरा था। इसी दौरान चोर नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए थे। वे घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए। चोर मुख्य द्वार चाबी से खोलकर अंदर घुसे थे। इससे पुलिस को शक था कि चोरी की वारदात को किसी करीबी ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी हर्ष उर्फ गोलू इनमें दिखाई दिया। हर्ष जोगिंद्र की बेटी का दोस्त है। पुलिस ने हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी के मुताबिक हर्ष का जोगिंद्र सिंह के यहां उसका काफी आना-जाना था। एक दिन वह यहां चाय पी रहा था तो जोगिंद्र बेड पर नीले रंग का बैग खोले हुए थे। उसमें से सोने की चीजें गिनकर रख रहे थे। दूसरे लाल रंग के बैग में 500 के नोटों की गड्डियां भरीं थीं। वे गड्डियां बैग में डाल रहे थे। तभी हर्ष के मन में लालच आ गया। उसने तभी चोरी की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। यह बात उसने अपने चाचा मनोज और मामा लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी सुधीर को बताई। वे दोनों भी उसके साथ चोरी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 25 दिसंबर को इन लोगों को पता चला कि जोगिंद्र का परिवार बाहर गया है और घर खाली है। तीनों स्पोर्ट्स कॉलोनी पहुंचे। हर्ष मेन गेट का ताला खोलकर घर में घुस गया। चाचा और मामा के लिए उसने घर का पिछला दरवाजा खोल दिया। इसके बाद ताले तोड़कर नकदी और आभूषण का बैग चोरी कर ले गए। माल बाद में बांटने की बात सोचकर उन्होंने छिपा दिया। डीवीआर तोड़कर कबाड़ी को बेच दी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मनोज को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ये आभूषण हुए थे चोरी
- सोने के पांच चकोर नेकलेस, एक जेफरी नेकलेस, छह सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक कंठी माला, एक मोती की माला, एक टीका, दो जोड़ी झूमके, दो जोड़ी कान के सुई धागा
पांच जोड़ी टाॅप्स, नौ अंगूठी, एक जोड़ी डायमंड टाॅप्स, एक चांदी की तगड़ी, सात जोड़ी पायल, एक हथफूल सहित अन्य आभूषण चुराए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed