फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter returned money in case of cheating

मां ने की ठगी, बेटी ने चुकाई रकम

Thu, 27 Feb 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Daughter returned money in case of cheating
ठगी के मामले में बेटी ने लौटाई रकम
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज वन की रहने वाली एक महिला पर एक व्यक्ति ने ठगी का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बेटी ने जुर्म कबूलते हुए रकम लौटा दी तथा भविष्य में इस तरह का मामला न होने की बात कहीं।

खंदक बाजार में विपिन जैन की ऋषभ टेक्सटाइल नाम से हैंडलूम फर्म है। आरोप है कि पल्लवपुरम फेज वन निवासी एक महिला ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए यहां से लगभग 30 हजार रुपये का सामान ले लिया। कुछ देर बाद महिला वहां से सामान लेकर बिना बताए चली गई। इस मामले में विपिन ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर महिला की शिकायत की थी। बुधवार को पुलिस ने महिला के आवास पर दबिश दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। दबिश के दौरान घर पर महिला की बेटी मिली, उसने ठगी की बात कबूल की और मां द्वारा की गई ठगी के रुपये चुकाए। जिसके बाद पुलिस वहां से बिना किसी कार्रवाई लौट गई। बता दें कि यह महिला पूर्व में भी ठगी के कई मामलों में चर्चा में रह चुकी हैं। थाना पुलिस का कहना है कि इस तरह के समझौते हो जाने से ठगों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। यदि पीड़ित समझौता न करें तो यह ठग किसी दूसरों को ठगने से पहले दस बार सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed