{"_id":"6a54fdfd65aff7e24c07d176","slug":"daughter-in-law-and-son-accused-of-assault-complaint-filed-at-the-police-station-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106124-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बहू और बेटे पर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बहू और बेटे पर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। वलीदपुर गांव निवासी वृद्धा नरवती ने अपनी बहू, उसके मायके पक्ष की एक महिला और छोटे बेटे पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
नरवती का आरोप है कि गत दिवस उसके बड़े बेटे की पत्नी अपनी बहन के साथ घर पहुंची और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान उसका छोटा बेटा भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पीड़िता का कहना है कि घटना में उसे चोटें आई हैं।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --