फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Date extended for registration in class 9th and 11th and application for class 10th and 12th

Meerut News: नौवीं व 11वीं कक्षा में पंजीकरण और दसवीं व 12वीं के आवेदन की तिथि बढ़ी

Sun, 27 Aug 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Date extended for registration in class 9th and 11th and application for class 10th and 12th
बागपत। नौवीं व 11वीं में पंजीकरण और दसवीं व 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि में बदलाव किया गया है। अब नौवीं व 11वीं के लिए 50 रुपये शुल्क और 10वीं और 12वीं के लिए सौ रुपये शुल्क के साथ दस सितंबर तक आवेदन किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों के आवेदन की तिथि बढ़ाकर प्रधानाचार्यों को निर्धारित तिथि में छात्रों के पंजीकरण व आवेदन शुल्क जमा कराने के के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पहले नौवीं व 11वीं कक्षा में पंजीकरण और दसवीं व 12वीं में आवेदन के लिए 25 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। मगर अब तिथि में बदलाव कर विलंब शुल्क के साथ दस सितंबर तक पंजीकरण और आवेदन किए जाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दस सितंबर तक नौवीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं का 50 रुपये शुल्क के चालान के साथ कोषागार में जमा कराकर शैक्षिक प्रमाण पत्रों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। 11 से 13 सितंबर तक छात्र-छात्राओं की नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो की जांच कर 14 से 20 सितंबर तक संशोधित विवरण वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसके उपरांत प्रधानाचार्य पंजीकृत अभ्यर्थियों के फोटोयुक्त नामावली 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक और परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का सौ रुपये के विलंब शुल्क के साथ चालान दस सितंबर तक कोषागार में जमा कर 11 से 13 सितंबर तक छात्रों के नामावली की जांच कर 20 सितंबर तक छात्रों का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। प्रधानाचार्य 30 सितंबर तक छात्रों की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक और परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नई तिथि के आधार पर छात्रों का पंजीकरण और शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed