फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Darshan Academy Overall Champion in Karate Competition

Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में दर्शन एकेडमी ओवरआल चैंपियन

Sun, 02 Aug 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Darshan Academy Overall Champion in Karate Competition
कराटे प्रतियोगिता में विजेता दर्शन एकेडमी के खिलाड़ी
कंकरखेड़ा केड़ी इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शोटो-काई कराटे एसोसिएशन की ओर से कंकरखेड़ा स्थित केडी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर जनपदीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न जिलों के विद्यालयों से आए 235 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। दर्शन एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में दर्शन एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक जीते। इनकी उपलब्धि पर कोच स्वाति ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल ने भी खिलाड़ियों को अपना सम्मानित किया। इस मौके पर शिहान अमित गुप्ता, दिलीप कश्यप, सतीश भारती, पुष्पेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed