फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Danger of omicron: 200 beds have been raached in the medical super specialty block and the team will conduct door to door investigation

ओमिक्रॉन का खौफ : सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 200 बेड आरक्षित, अब घर-घर जाएंगी स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें

Sun, 05 Dec 2021 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Dec 2021 12:44 AM IST
सार

भारत में ओमिक्रॉन की एंट्री होने के बाद मेरठ में भी सख्ती बढ़ गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में पहले की तरह 200 बेड की व्यवस्था कर दी गई है। अब स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें घर-घर जाएंगी।

विज्ञापन
Danger of omicron: 200 beds have been raached in the medical super specialty block and the team will conduct door to door investigation
कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में ओमिक्रॉन के खौफ के चलते मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में पहले की तरह 200 बेड की व्यवस्था कर दी गई है। अगर मरीज बढ़ते हैं तो इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल और नान कोविड अस्पताल को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रधानाचार्य ने प्रभारी अधिकारी नामित कर जिम्मेदारी तय कर दी है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएन तिवारी ने प्राचार्य को बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त हैं। कोविड ब्लॉक के प्रभारी डॉ धीरज राज बालियान ने बताया कि कोविड अस्पताल वर्तमान में आपातकालीन विभाग के स्वाइन फ्लू वार्ड में संचालित किया जा रहा है, अगर कोविड के मरीजों की संख्या में वृद्धि होती है तो पीएमएसएसवाई सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक  को फिर से कोविड अस्पताल बना दिया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 200 बेड हैं, जिसमें 160 आइसोलेशन और 40 चिकित्सा के हैं। इस दौरान डॉ. तुंग वीर सिंह आर्य, डॉ. सुभाष दहिया, डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. विजय जायसवाल, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. विपिन धामा और डॉ. विनीत शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
अब घर-घर जाएंगी स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें
विदेश से 38 लोग और आएं हैं, जिनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। अब तक 333 लोग आ चुक हैं, जिनमें से 188 की जांच हुई है, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव है। अभी 145 की जांच होनी बाकी है। सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके घर-घर जाएंगी। इसके लिए तीन-तीन सदस्यीय चार मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। दूसरी तरफ, शनिवार को 4361 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें किसी को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

विदेश से आए 14 लोगों से नहीं हुआ संपर्क 
विदेश से आए 14 लोग ऐसे हैं, जिनसे स्वास्थ्य विभाग की टीमों का संपर्क नहीं हो पाया है। इनके मोबाइल नंबर की डिजिट या तो कम है या फिर सही नहीं है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि इनके पते पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाएंगी और अगर वहां भी नहीं मिलते हैं तो फिर इसकी सूचना एलआईयू को दी जाएगी। 

फोकस सैंपलिंग : 1080 लोगों के लिए गए सैंपल 
फोकस सैंपलिंग के तहत शनिवार को 1080 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। ये सैंपल दौराला, पल्हेडा, मलियाना, तहसील, पुलिस लाइंस, जाकिर कॉलोनी, कसेरू बक्सर, ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, अब्दुल्लापुर, राजेंद्रनगर, माछरा, भूड़भराल, शकूरनगर, इस्लामाबाद, सरूरपुर, लल्लापुरा, रजबन और रोहटा से लिए गए हैं। निजी और सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षण संस्थानों से छात्र-छात्राओं व स्टाफ आदि के सैंपल संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल की वजह से नहीं लिए जा सके हैं। 

यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

पुलिस ने व्यापारियों को दी हिदायत 
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को घंटाघर पुलिस चौकी पर सिटी मजिस्ट्रेट अजय भट्ट, सीओ कोतवाली अरविंद कुुमार चौरसिया, देहली गेट इंस्पेक्टर ने घंटाघर व पालिका बाजार और खैरनगर के व्यापारियों के साथ बैठक की। सावधानी बरतने की हिदायत दी। घंटाघर पर लाउड स्पीकर से लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed