{"_id":"5a37c8524f1c1bce6d8b4b8f","slug":"dalits-declared-land-will-not-get-land-change-of-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में दलित बोले- जमीन नहीं मिली तो कर लेंगे धर्म परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में दलित बोले- जमीन नहीं मिली तो कर लेंगे धर्म परिवर्तन
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
दलित समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बामनौली गांव में हरिजन चौपाल पर दलित समाज के लोगों की पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा यदि उन्हें चकबंदी में न्याय नहीं मिला तो शीघ्र ही वे धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें : देखिए, लाइक्स न कमेंट, मौत की सेल्फी से मचा परिवार में कोहराम
विज्ञापन
पंचायत की अध्यक्षता करते मास्टर राजपाल सिंह ने कहा 1976 में दलित वर्ग को पट्टे मिले, लेकिन चकबंदी के दौरान उनके पट्टे उनकी मूल जोत की जमीन की जगह नहीं दिए। अधिकांश पट्टों की जमीन दबंगों के बीच लगा दी। उनकी जमीन की कम कीमत लगाई। जबकि जो जमीन उन्हें दी जा रही है वह ऊंची कीमत लगाकर उन्हें कम दी जा रही है। वे सभी लोग अपनी जमीन पास पास ही चाहते हैं। अधिकांश जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों का कब्जा है। वे चकबंदी के उच्च अधिकारियों से लेकर अन्य अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटते फिर रहे हैं, लेकिन उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि धरना प्रदर्शन करते है तो उन पर मुकदमा लगा दिया जाता है। पंचायत में कहा उनकी समस्या का समाधान न कराया तो वे लोग धर्म परिवर्तन करेंगे। पंचायत का संचालन सहदेव सिंह ने किया। इसमें रविंद्र, यशवीर, सुक्रम पाल, रामकुमार, देव कुमार, सुरेश पाल, रामकिशोर, विनोद, ब्रजपाल, कृष्णपाल आदि रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/