{"_id":"5bb9a3ce867a55684331c0d8","slug":"dalit-society-tempered-after-bhimrao-ambedkar-painiting-in-school-inked-by-people-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: आम्बेडकर की स्कूल में बनाई गई पेंटिंग पर पोती कालिख, दलित समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: आम्बेडकर की स्कूल में बनाई गई पेंटिंग पर पोती कालिख, दलित समाज में रोष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
ambedkar statue
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना सहारनपुर की है। जहां एक स्कूल में बनाई गई आम्बेडकर की पेंटिंग पर कालिख पोत दी गई। इस बात को लेकर दलित समाज में रोष है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारन के गांव नैनखेड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पेंटिंग पर कालिख पोते जाने को लेकर दलित समाज में आक्रोश है। दरअसल यहां शनिवार दोपहर पेंटर द्वारा स्कूल की दीवार पर बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर का चित्र बनाया गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही इस चित्र पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
इस घटना से दलित समाज के लोग काफी नाराज हुए और हंगामा करने लगे। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की तलाश करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने समझा बुझाकर दलित समाज के लोगों को शांत किया साथ ही देर रात पेंटर को बुलवाकर स्कूल में बाबा साहेब का नया चित्र बनवाया।
विज्ञापन
एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि नैनखेड़ा में एक स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत पेंटिंग बनाई गई थी। जिसे किसी ने खराब कर दिया था। रात में ही दूसरी पेंटिंग बनवा दी गई। मामले को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/