फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dairy operator accused of demanding extortion

डेरी संचालक ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया

Wed, 21 May 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator accused of demanding extortion
मवाना। थाना इंचौली क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी बिजेंद्र ने एसएसपी को पत्र देकर संगठित अवैध वसूली गैंग पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिजेंद्र ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि वह दूध की डेरी का व्यवसाय करता है। गांव निवासी व्यक्ति ने अवैध वसूली करने के लिए एक संगठित गिरोह बना रखा है। इसके गैंग में कई लोग शामिल हैं। आरोपी प्रत्येक दिन अवैध वसूली करने के लिए गांव के व्यक्तियों को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। 14 मई को वह अपनी डेयरी पर कार्य करने में व्यस्त था। उसी दौरान आरोपी द्वारा अवैध वसूली करने के लिए गैंग के सदस्य के डेरी पर भेजा, उसके द्वारा पैसे देने से इन्कार करने पर आरोपी ने कॉल कर उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 15 मई को उसने इंचौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन इंचौली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 17 मई को आरोपी के गिरोह ने गांव के रास्ते पर पुन: धमकी दी। इससे वह और उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने आरोपी व उसके गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed