फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cybers criminals cheating on the support of mobile company

मोबाइल कम्पनी के सहारे ठगी कर रहे साइबर अपराधी

Mon, 11 May 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
cybers criminals cheating on the support of mobile company
मेरठ। साइबर अपराधी मोबाइल कंपनियों के नाम से ठगी कर रहे हैं। वे फर्जी कॉल करके बैंक खातों से रकम उड़ा रहे हैं। ऐसे मामले को लेकर एसटीएफ ने भी गाइडलाइन जारी की है। वहीं, साइबर गिरोह की तलाश में एसटीएफ नोएडा एवं मेरठ लगी हैं।
विज्ञापन

यदि कोई रिश्तेदार, मित्र आपसे फ़ेसबुक अथवा मेसेंजर से पैसा मांगे तो इनकार कर दें। ओएलएक्स पर ख़रीददारी से बचें। फौजी की यूनिफार्म में मेवात के अपराधी धोखा देकर मेसेज से पैसा भेजेंगे नहीं बल्कि ले लेंगे। बिना सिक्योरिटी वाले एटीएम से पैसा बिल्कुल न निकालें। साइबर अपराधी एटीएम में डिवाइस लगाकर एटीएम कार्ड हैक कर सकते हैं। यदि कोई आपसे पैसा डलवाने के लिए नेटबैंकिंग की अकाउंट संबंधी जानकारी मांगे तो स्पष्ट मना कर दें। वह अपराधी है। आपको इनाम मिलने वाला कोई मेसेज, मेल एवं व्हाट्सएप हो तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। कोई व्यक्ति आपको बैंककर्मी या किसी नेटबैंकिंग वालेट संबंधी कोई मेसेज एप से अलग मिले तो अटेंड मत कीजिए। केवाईसी क्लियर संबंधी विशेष तौर पर ओटीपी किसी को न बताएं। किसी तरह का कोई लिंक मिले उस पर बिल्कुल गौर नहीं करना है। लिंक को न क्लिक करें। मोबाइल कंपनी से फ़ोन आए अटेंड न करें, काट दें। अपराधी मोबाइल कंपनी के नाम से फ़ोन कर रहे हैं। बैंक से कभी कॉल करके डिटेल नहीं पूछी जाती है। सीओ एसटीएफ विनोद सिरोही एवं सीओ ब्रजेश सिंह ने ऐसे गिरोह की तलाश में जाल बिछा दिया है। उनका कहना है कि बैंक कर्मचारी कॉल करके खाता संबंधी जानकारी नहीं मांगते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के संबंध में : पीएम केयर्स फंड में डोनेट करने को किसी अन्य एप या साइट पर न जाएं, फ़र्जी हो सकती है। आरोग्य सेतु app में नीचे लिंक है या main.ayush.gov.in वेबसाइट पर ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed