फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber thugs are active during festive season, do online shopping carefully, can lead to loss of income

UP: त्योहारी सीजन में साइबर ठग सक्रिय, सावधानी से करें ऑनलाइन शॉपिंग, जरा से लापरवाही से उड़ सकती है कमाई

Mon, 06 Nov 2023 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Nov 2023 03:37 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग आम बात है। इस दौरान उत्पादों पर विभिन्न प्रकार के ऑफर भी दिए जाते हैं, लेकिन ऑफर के चक्कर में साइबर ठग आपको निशाना बना सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान जरा सी लापरवाही से आपकी जीवन भर की कमाई उड़ सकती है।

विज्ञापन
Cyber thugs are active during festive season, do online shopping carefully, can lead to loss of income
साइबर ठग - फोटो : self

विस्तार

त्योहारी सीजन में अगर आप ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है। जरा सी चूक आपको भारी पड़ सकती है। इसलिए मोबाइल फोन या ईमेल पर आने वाले ऑफर के लिंक की पड़ताल करने के बाद ही उसे खोलें। इसके लिए मेरठ साइबर पुलिस ने लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। दरअसल, धनतेरस और दीपावली पर सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर की भरमार है। इसी मौके का फायदा उठाकर साइबर ठग लाखों की ठगी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक त्योहारी सीजन में इन ऑफरों के बहाने फर्जी लिंक भी सोशल मीडिया पर हो सकते हैं। इन पर क्लिक करने से आपका खाता खाली हो सकता है। इसलिए भारी डिस्काउंट, नो ईएमआई, सस्ते दाम पर होटल बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग और ऑनलाइन सामान की खरीद के बहाने साइबर ठग आपको झांसे में ले सकते हैं। इसके प्रति सजग होने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत पर पथराव, शीशा क्षतिग्रस्त, वेस्ट यूपी में यह तीसरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल में तैनात एक्सपर्ट सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारों के समय सोशल साइटों पर साइबर ठग बेहद सक्रिय हैं। ऐसे में किसी भी अनजान मेसेज, लिंक, फोटो, वीडियो आदि को क्लिक करने से बचें। 

ऑफर वाली मशीन के नाम पर बीस हजार रुपये ठगे
कंकरखेड़ा क्षेत्र के रघु ने बताया कि ऑनलाइन मशीन के खरीदारी के लिए सोशल मीडिया पर ऑफर देखा था। इसके बाद लिंक पर क्लिक किया। बाद में खाते से 20 हजार रुपये की राशि कट गई। दोबारा लिंक भेजकर भी ठगी का प्रयास किया गया।

आईफोन खरीदने के लिए क्लिक किया लिंक, खाता हुआ खाली
दौराला क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बताया कि उसने ऑफर पर आईफोन खरीदने के लिए एक लिंक खोला तो खाते से 40 हजार रुपये की रकम उड़ा दी गई। उसने साइट पर पड़े नंबरों पर कॉल करने का प्रयास किया तो सभी नंबर भी बंद मिले।

इन बातों का रखें ध्यान
-किसी को आधार कार्ड या पैन कार्ड का विवरण न भेजें
-किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है
-किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं 
-किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें
-वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो से भी सावधान रहें
-रात में सोते समय मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है
-अनावश्यक एप डाउनलोड करने से बचें
-ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें
-cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

त्योहारी सीजन में लोगो खुद ही ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। साइबर सेल के माध्यम से लोगो को लगातार बताया जा रहा है कि फोन पर कोई जानकारी साझा न करें और न ही किसी लिंक को झांसे में आकर क्लिक करें नहीं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं। - अनित कुमार, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed