फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber Fraudsters Drain Rs 11 Lakh From Bank Account in Six Transactions, FIR Registered

Saharanpur: साइबर ठगों ने खाते से उड़ गए 11 लाख, छह बार में हुई निकासी, अब साइबर ठगों की तलाश

Wed, 27 May 2026 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 May 2026 03:52 PM IST
सार

सहारनपुर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों में 11 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Cyber Fraudsters Drain Rs 11 Lakh From Bank Account in Six Transactions, FIR Registered
तेजी से बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। हकीकत नगर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने अलग-अलग तारीखों में 11 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई तो उसने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अलग-अलग तारीखों में की गई रकम की निकासी
सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर निवासी शशिवीर चोपड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका खाता एक निजी बैंक में है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बिना जानकारी के उनके खाते से कई बार में रकम निकाल ली।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार 10 फरवरी 2026 को दो लाख रुपये खाते से निकाले गए। इसके बाद 11 फरवरी, 13 फरवरी और 15 फरवरी को भी दो-दो लाख रुपये की निकासी हुई। वहीं 17 फरवरी को भी दो लाख रुपये और एक लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: महिला चिकित्सक के आरोपों के बाद भाजपा नेता पर कार्रवाई, बिजनौर जिला मंत्री प्रभात यादव निष्कासित

शिकायत के बाद हरकत में आई साइबर पुलिस
पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस से मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बढ़ रहे हैं साइबर ठगी के मामले
लगातार सामने आ रहे साइबर ठगी के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस लोगों से सतर्क रहने, संदिग्ध संदेशों और अनजान संपर्कों से बचने तथा बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed