फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber fraud of Rs 53 thousand from young man on the pretext of earning money online

ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर युवक से 53 हजार की साइबर ठगी

Sun, 10 Aug 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud of Rs 53 thousand from young man on the pretext of earning money online
मेरठ। ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने युवक से 53 हजार रुपये ठग लिए। भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गढ़ रोड स्थित ज्ञान कुंज कॉलोनी निवासी संदीप राणा ने बताया कि 25 जून को उनके व्हाट्सएप पर मेसेज आया। इसमें लिखा था कि यदि आप ऑनलाइन रुपये कमाना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें। वह ग्रुप से जुड़ गया। साइबर अपराधियों ने उससे कुछ टास्क कराए और विभिन्न खातों में 53 हजार रुपये जमा करा लिए। जब पीड़ित ने अपने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उससे कहा गया कि अपने रुपये चाहिए तो और रकम जमा करानी होगी। इस पर आरोपी को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। बैंकों को रकम फ्रीज कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed