फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber Fraud: Cyber criminals cheated Group Captain's wife of Rs 4.70 lakh, made her a victim like this, yo

Cyber Fraud: ग्रुप कैप्टन की पत्नी से साइबर अपराधियों ने 4.70 लाख ठगे, ऐसे बनाया शिकार, आप भी रहें सावधान

Tue, 06 Aug 2024 09:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Aug 2024 09:50 AM IST
सार

मेरठ में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधियों ने ग्रुप कैप्टन की पत्नी से तकरीबन चार लाख की ठगी कर डाली। यही नहीं महिला चिकित्सक को साइबर अपराधियों ने फर्जी मेसेज भेजकर एक लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Cyber Fraud: Cyber criminals cheated Group Captain's wife of Rs 4.70 lakh, made her a victim like this, yo
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधियों ने ग्रुप कैप्टन आरके गुप्ता के निधन के बाद उनकी पत्नी वीना गुप्ता को वन रैंक वन पेंशन का एरियर दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 4.70 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पल्लवपुरम निवासी ग्रुप कैप्टन आरके गुप्ता के निधन के बाद उनकी पत्नी वीना गुप्ता के बंगलूरु स्थित केनरा बैंक के खाते में पेंशन आती है। उनका वन रैंक वन पेंशन का एरियर बकाया था। जिसके भुगतान के लिए वह प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अधिकृत अधिकारी बताकर एरियर दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उनके मोबाइल में कुछ एप इंस्टाल करा दिए। एप इंस्टाल होने के बाद साइबर ठग ने उनके खाते से 4.70 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक को फर्जी मैसेज भेजकर एक लाख ठगे
पल्लवपुरम फेस-2 निवासी महिला चिकित्सक को साइबर अपराधियों ने फर्जी मेसेज भेजकर एक लाख रुपये ठग लिए। डॉ. स्वेता राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने उनके पास कॉल की।

खुद को उनका परिचित बताकर उनके खाते में रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद उनके पास फर्जी मेसेज भेजे। जिनसे उन्हें लगा कि उनके खाते में रुपये जमा हुए हैं। बाद में जब उन्होंने बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उनके खाते से तीन बार में करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन

आधार और पैन लिंक कराने का झांसा देकर 8 लाख ठगे
आधार और पैन कार्ड लिंक कराने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने युवक के बैंक खाते से 8 लाख रुपये निकाल लिए। मोदीपुरम की शील कुंज निवासी देवांश कौशिक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पाास कुछ समय पूर्व एक व्यक्ति ने कॉल करके खुद को बैंककर्मी बताया। उसने कहा कि आपके खाते में बैलेंस कम है।

आपके सभी खाते पैन नंबर और आधार से लिंक होने हैं। हम आपको लिंक भेज रहे हैं। जिससे आधार से पैन लिंक हो जांएगे। अपने खातों में न्यूनतम बैलेंस डालें अन्यथा सारे खाते ब्लॉक कर दिए जाएंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आते रहे वह क्लिक करते रहे। सारे लिंक फेल होते रहे। बाद में जब उन्होंने बैलेंस चेक किया तो उनके खाते से करीब 8 लाख रुपये निकाले जा चुके थे।  

धोखाधड़ी कर युवक के खाते से 1.94 रुपये निकाले
साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से 1.94 लाख रुपये निकाल लिए। रुड़की रोड रोशनपुर डौरली निवासी विशाल सिंह ने उनके बैंक खाते से श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी के बैंक खाते में एक बार 83 हजार और एक बार 1.11 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की गई। जबकि उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं की। किसी ने धोखाधड़ी कर यह रकम ट्रांसफर की है। उन्होंने अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed