फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber cell also activated with intelligence department

खुफिया विभाग के साथ साइबर सेल भी हुआ सक्रिय

Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cyber cell also activated with intelligence department
खुफिया विभाग के साथ साइबर सेल भी हुआ सक्रिय
विज्ञापन

- एक न्यूज चैनल के ग्रुप से पाकिस्तान के नंबर जुड़े होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे़ पाकिस्तान के कई नंबर की खबर प्रकाशित होते ही खुफिया विभाग और साइबर सेल अलर्ट हो गया है। साथ ही ग्रुप से पाकिस्तान व मोरक्कों के मोबाइल नंबरों को हटवा दिया गया। वहीं ग्रुप के कुछ सदस्य खुद ही लेफ्ट हो गए तो कुछ को ग्रुप के एडमिन द्वारा हटा दिया गया। वहीं सीओ व थानाध्यक्ष ने मंगलवार को भी मामले की जानकारी नहीं होने से इंकार किया।

सरधना के कुछ जन प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मियों के साथ अन्य लोग एक न्यूज ग्रुप के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं। ग्रुप में देश-विदेश के करीब ढाई सौ से अधिक लोग जुड़े हैं। जिसमें पाकिस्तान के भी आधा दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप में एक मोबाइल नंबर यूरोप के देश मोरक्कों का भी शामिल था। अमर उजाला ने भी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही सौ से अधिक ग्रुप के सदस्य हट गये। मंगलवार को भी कई सदस्यों ने ग्रुप को छोड़ दिया। वहीं मामले में खुफिया विभाग व साइबर सेल भी सक्रिय है। मामला लखनऊ व दिल्ली की सुरक्षा एजेंसी तक भी जा पहुंचा है। थानाध्यक्ष समर बहादुर व सीओ आरपी शाही ने मामले की जानकारी नहीं होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed