फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cutting of trees is reducing rainfall: Girish

पेड़ों की कटाई से कम हो रही वर्षा : गिरीश

Fri, 05 Jun 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Cutting of trees is reducing rainfall: Girish
मेरठ। जागरूक नागरिक एसोसिएशन ने शुक्रवार को रक्षा लेखा नियंत्रक कार्यालय के तीसरे परिसर में 2 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मॉडल स्थापित किए। महासचिव गिरीश शुक्ला ने जल संकट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई से वर्षा कम हो रही है, जिससे जल स्तर गिर रहा है। रूफ टॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग ही जल संरक्षण का एकमात्र उपाय है। उपाध्यक्ष आरके अरोड़ा ने इसे भू-जल स्तर बढ़ाने का कारगर तरीका बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 300 मीटर के मकानों व कार्यालयों में यह सिस्टम अनिवार्य किया है, पर इसका पालन नहीं होता। इसका अनुपालन कराना चाहिए। इस कार्य में विभाग के अनिल राय, शालीन शर्मा, हरि प्रसाद और संस्था के पीएन पालीवाल, केएल बत्रा, राकेश बिंदल, राजीव शर्मा ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed