{"_id":"5fb9726b8ebc3e9bbd5f63ea","slug":"cut-off-the-electrical-connections-of-defaulters-mawana-news-mrt512055412","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे
विज्ञापन
फलावदा/माछरा। विद्युत निगम की टीम ने शनिवार को क्षेत्र के गांव कुंडा में चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेद किए। इसके साथ कैंप लगाकर बिजली का बकाया बिल वसूला। वहीं, पीवीवीएनएल के एमडी ने कैंप का आकस्मिक निरीक्षण क्या। वहीं, बिजलीघर माछरा अंतर्गत दो दिवसीय विद्युत बिल बकाया जमा करने का कैंप लगाया गया। जिसमें 91 हजार रुपये जमा कराए तथा बडे़ बकायेदारों के कनेक्शन काटे हैं।
विद्युत निगम की टीम ने क्षेत्र के गांव कुंडा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 14 बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेद कर दिए। वहीं, अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर करीब एक लाख रुपये का बकाया भी वसूला। इस दौरान प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण ए एम बंगारी ने कैंप का आकस्मिकनिरीक्षण किया। उन्होंने टीम को दिशा निर्देश देते हुए वसूली में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक वसूली करने के निर्देश दिए। यहां अधिशासी अभियंता देशराज सोनी, एसडीओ पीएस राणा, जेई अमित त्रिपाठी, जेई विनोद कुमार, लाइनमैन, इकराम, सतवीर, टीजीटू संदीप, राहुल, पंकज आदि मौजूद रहे।
उधर माछरा बिजलीघर के जेई गोविंद नारायण तिवारी ने बताया कि माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर गांवों का विद्युत बिल जमा करने के लिए माछरा में जन सुविधा केंद्र पर कैंप लगाया गया। जिसमें बिजली पंखा, बत्ती तथा नलकूप के कनेक्शन धारकों ने बिल जमा कराए। कैंप के पहले दिन 91 हजार रुपये जमा कराए हैं। वहीं, बडे़ बकायेदार विद्युत बिल जमा नहीं कर रहे हैं उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग आज बिल जमा करने से रह गए हैं वे रविवार को भी कैंप में बिल जमा कर सकते हैं।