फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cut-camera-action in the police station, the police remained in the background

थाने में कट-कैमरा-एक्शन बैकग्राउंड में रह गई पुलिस

Thu, 05 Jun 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 05 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cut-camera-action in the police station, the police remained in the background
बिहारीगढ़। कहावत है कि सांप निकलने पर लकीर पीटते रहो, फिर कोई फायदा नहीं। बिहारीगढ़ पुलिस ने इस कहावत को पूरी तरह चरितार्थ कर दिया। थाने परिसर में कट-कैमरा-एक्शन हुआ, यानी दो युवकों ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मामला उजागर हुआ तो अब युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। 26 सेकेंड की वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जो बिहारीगढ़ थाने के गेट के नीचे खड़े हैं। थाने का बोर्ड स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यहां तक कि वीडियो में दिख रहा है कि वह थाना परिसर के अंदर भी गए।
विज्ञापन

रील के साथ पुलिस को चुनौती देने वाला गाना भी लगाया गया है, जिसके बोल है कि मेरे पर केस इतने लगे, जितनी कानून में धारा ना...। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान गेट से लेकर थाना परिसर के अंदर तक एक भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हद तो तब है कि यह पूरा घटनाक्रम दिन का है।
ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल यह है कि थाने के अंदर दो युवक आए और रील बनाकर चले गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर थाने की रील वायरल हुई तो अब युवकों की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed