फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Customers got angry when the passbook entry machine in the bank malfunctioned

बैंक में पासबुक एंट्री मशीन खराब होने पर भड़के ग्राहक

Mon, 04 Aug 2025 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Customers got angry when the passbook entry machine in the bank malfunctioned
सरूरपुर। करनावल में बैंक उप प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल बैंक में पासबुक एंट्री मशीन का सर्वर खराब होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने बैंक उप प्रबंधक का घेराव किया है। उन्होंने मशीन को ठीक कराने की मांग की है।

स्थानीय निवासी अनुज बजरंगी, राहुल पहलवान, गौरव, उत्तम, कवंरपाल, कृष्ण, रामकुमार, सुखपाल ने बताया कि बताया कि बैंक में लगी पासबुक एंट्री मशीन में पिछले कई दिनों से सर्वर नहीं आ रहा है। जिस कारण किसानों को गन्ना भुगतान के बारे में जानकारी नहीं हो रही है। स्थानीय लोगोंं का आरोप है कि उप प्रबंधक द्वारा बैंक केसीसी के लोन पास नहीं किए जा रहे हैं। साथ ही पुराने केसीसी लोन को दोबारा शुरू नहीं किया जा रहा है। इस कारण किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने एक सप्ताह के अंदर समस्या के समाधान की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। उप प्रबंधक द्वारा मुख्य शाखा को पत्र लिखकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थानीय लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed