फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   culture

Meerut News: जुलजनाह और अलम-ए-मुबारक का जुलूस निकला

Thu, 18 Jul 2024 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
culture

विज्ञापन

जुलजनाह और अलम-ए-मुबारक का जुलूस निकला
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अशरये मुहर्रम के दूसरे दिन इमामबारगाह हजरत अबू तालिब, के-ब्लाॅक लोहिया नगर से मौलाना हसन मेहंदी की तकरीर के बाद जुलजनाह व अलम-ए-मुबारक का जुलूस बरामद हुआ, जो ईदगाह मेन रोड़ से गुजरता हुआ कर्बला चन्दौड़ी पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस दौरान जावेद रजा, हसन मिया, सफदर अली, हसन अब्बास, शबीह जै़दी आदि ने पुरसौज़ नौहे पढ़े। जुलूस में अन्जुमन ज़ुल्फिकार-ए-हैदरी लोहिया नगर के मातमदारों सहित आस-पास से आए हुसैनी सोगवारों ने मातम करके शौहदाये कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। जुलूस की व्यवस्था मुजफ्फरर अली, मुसर्रत अली, जुल्फीकार अली, जावेद, अफसर हुसैन आदि ने संभाली।
विज्ञापन

मौलाना गुलाम अब्बास ने अपनी तकरीर में कहा कि शोहदाये कर्बला की शहादत के बाद जनाबे जै़नब ने अज़ादारी की बुनियाद डाली, उन्होंने अपने बाबा हजरत अली के लहजे में वाक्याते कर्बला को दुनिया के सामने उजागर किया जो आज हमारी जिन्दगी का मकसद बन गए हैं जिनसे हमें, हक और इन्साफ के रास्ते पर चलने का हौसला मिलता है। मजलिस में अंजुमन दस्तये हुसैनी के हुमायूं अब्बास ताबिश ने नौहेख्वानी की। इसके अलावा जैदी नगर सोसायटी स्थित इमामबारगाह पंजेतनी में यौमे जैनब के उन्वान से बड़ी मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें मौलाना नावेद आब्दी ने खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने बताया कि कल हजरत इमाम हुसैन और शोहदाये कर्बला के सोयम के सिलसिले में सभी अज़ाखानों और इमामबारगाहों में मजलिसे होंगी और उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दो माह यानी आठ रबी-उल-अव्वल तक गमे इमाम हुसैन का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed