फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cultural programs were in full swing at the Maheshwari Vanshotpati Festival

माहेश्वरी वंशोत्पाति महोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 05 Jun 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs were in full swing at the Maheshwari Vanshotpati Festival
सुनील कैथवास...माहेश्वरी मित्र मंडल द्वारा भगवान महेश की शोभायात्रा सेठ कन्हैया लाल की धर्मशाला
मेरठ। माहेश्वरी मित्र मंडल मेरठ की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, महेश नवमी को ‘माहेश्वरी वंशोत्पाति महोत्सव 2025’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन में किया गया। समाज के लोगों की ओर से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

वीनस गार्डन में श्रृष्टि माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 5 से 9 वर्ष तक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें समर्थ शारदा, अश्विना, अर्निका, अथर्व मूना, आराध्या मूना, मायरा कोठारी, शुभिका, दिव्यांश, ऊर्जा, दिविशा, स्पर्श रहे। एक गूंज महादेव के नाम की मनमोहक प्रस्तुति बच्चों के द्वारा दी गई। इस दौरान आयोजित नृत्य व नाटिका में मंगल पांडे नाटिका में दीपाली, राज, अलका, जयश्री, संजू, मेघा, ज्योत्सना, रचना, सीमा और गीता सार में प्रगति, आशु, कनिका, रति, गुंजन आदि ने भाग लिया। लघु नाटिका में प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपये और अन्य सभी प्रोत्साहन पुरस्कार 5100 रुपये देकर बच्चों को सम्मानित किया गया। यहां विभिन्न खेल प्रतियोगिता क्रिकेट ,बैडमिंटन, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, रस्सी कूद, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर आदि का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सोनिया ढक, श्रद्धा मालपानी, नमिता, प्रियंका, रानू आदि रहे। कार्यक्रम में हेमंत सांवल, प्रदीप केला, भीकचंद चांडक, आदित्य शारदा, राकेश ढक, आशीष सांवल, राजीव माहेश्वरी, अतुल लाहोटी, अमित शारदा आदि रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा निकाली, महारुद्राभिषेक किया
इससे पूर्व माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से झारखंडी मंदिर में महारुद्राभिषेक किया गया। अध्यक्ष हेमंत माहेश्वरी ने बताया कि शारदा रोड कन्हैया लाल धर्मशाला से शोभायात्रा भी निकाली गई। जो शारदा रोड से शुरू होकर दिल्ली गेट, कबाड़ी बाजार, अनाज मंडी, वैली बाजार, घंटाघर होते हुए झारखंडी महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम पट उद्घाटन हेमंत माहेश्वरी ने किया। भगवान महेश का पूजन अनीता माहेश्वरी व राकेश माहेश्वरी ने किया। शोभयात्रा में पांच डोलों के साथ मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान महेश की चांदी से निर्मित मूर्ति व भगवान महेश का मुख्य डोला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed