{"_id":"69358ab0dd39961f6604e61c","slug":"cultural-programs-were-a-hit-at-the-carnival-meerut-news-c-72-1-mct1004-145164-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन
विज्ञापन समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को विंटर कार्निवल का आयोजन किया गया। स्कूल चेयरमैन अनुराग गुप्ता, स्कूल चेयरपर्सन रमा गुप्ता, स्कूल डायरेक्टर अर्जुन गुप्ता, गौरी गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि अदिति चंद्रा, दिनेश चंद्रा व अनुरंजिनी अग्रवाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्निवाल में रंग-बिरंगे स्टाल लगाए गए। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने सोलो परफॉर्मेंस, सांस्कृतिक नृत्य, समूह गायन प्रस्तुत किए। आध्यात्मिक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। साथ ही रैंप वॉक, माइकल जैक्सन डांस व मैजिक शो का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। लकी ड्रॉ में कक्षा प्रथम-ए की यशिका यादव प्रथम रही। अग्रसेन हाउस को वार्षिक उपलब्धियों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ हाऊस घोषित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।