Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cultural diversity, glimpse of folk traditions seen on the stage of CCSU

Meerut News: सीसीएसयू के मंच पर दिखी सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराओं की झलक

Mon, 08 Jun 2026 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Cultural diversity, glimpse of folk traditions seen on the stage of CCSU
अटल सभागार में भारतीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा अटल सभागार में भारतीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न लोकनृत्यों से भारत की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और क्षेत्रीय पहचान को जीवंत रूप में मंच पर उकेरा।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न राज्यों की विशिष्ट संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोक संगीत की झलक दिखाई, जिससे पूरा सभागार सांस्कृतिक रंगों में सराबोर हो गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में यश ने प्रथम, इशिता ने द्वितीय तथा भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लक्ष्मी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में ओजस्वी एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिका एवं आर्यन ने द्वितीय, इशिता एवं समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि दीपिका एवं समूह को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिवानी शर्मा, रुचिका सिंह एवं अनुराधा शर्मा शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. विजेता गौतम, डॉ. नेहा गर्ग एवं रमिता चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed