{"_id":"6adf70d8ae3e7db9ea04ea69","slug":"crowds-of-devotees-throng-the-mata-durga-fair-in-sisauli-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109236-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिसौली में माता दुर्गा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिसौली में माता दुर्गा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
गांव सिसौली में चल रहे मेले में लगे बड़े झूले पर मनोरंजन करते ग्रामीण। स्रोत संवाद।
- रोमांचक मुकाबले में पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। गांव सिसौली में पंडित रामस्वरूप दुर्गा हायर सेकेंडरी विद्यालय के परिसर में प्राचीन मां दुर्गा मंदिर पर चल रहे मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु माता दुर्गा के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर माता के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने विशाल मेले का आनंद लिया। मेले में पकवानों, महिलाओं के शृंगार और प्रसाधन सामग्री तथा बच्चों के खिलौनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। वही मनोरंजन के लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूलों पर भी बच्चों और ग्रामीणों ने खूब आनंद लिया।
मेले में आयोजित दंगल में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र गुर्जर रहे। उन्होंने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती रिंकू सोनीपत और नफीस औरंगाबाद के बीच हुई, जिसमें दोनों पहलवानों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और दर्शकों को रोमांचित किया। कड़े मुकाबले के बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। 6100 रुपये की दूसरी कुश्ती वंश पहलवान और फैजान पहलवान के बीच हुई। इस मुकाबले में वंश पहलवान ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि ने दोनों रेफरी को 1100-1100 रुपये दिए। दंगल में मौजूद छोटे-बड़े पहलवानों को 500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया तथा मेला समिति को 11 हजार रुपये सहयोग राशि दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष प्रवीण तोमर फौजी, विकास, कुलदीप शर्मा, अनिल वर्मा, मोनू ठेकेदार, योगेश तोमर, कुशल तोमर, विनय तोमर, सत्य प्रकाश, संजय कुमार आदि रहे।