{"_id":"68f3ae4092cb13b35e06edae","slug":"crowds-gathered-on-dhanteras-markets-jammed-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110121-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: धनतेरस पर उमड़ी भीड़, बाजार हुए जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: धनतेरस पर उमड़ी भीड़, बाजार हुए जाम
Sat, 18 Oct 2025 08:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 18 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
सरधना। कस्बा में दीपक खरीदती महिला। संवाद
आधी रात तक खुले रहे बाजार, बर्तन और सराफा बाजार में खूब हुई खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। धनतेरस पर बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। आधी रात तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने परिवार के साथ खरीददारी की। बर्जन, जेवर, चांदी के सिक्के और अन्य सामान की खरीददारी की। ग्राहकों की भीड़ से बाजार भी जाम रहे लेकिन लोगों का उत्साह का कम नहीं हुआ और जमकर खरीदारी की।
जाम के चलते अधिकांश लोगों ने वाहनों की जगह पैदल चलकर खरीदारी करना उचित समझा। गुजरान गेट, चौक बाजार, देवी मंदिर तिराहा, और गंज बाजार और करनावल, हर्रा, सरुरपुर के मुख्य बाजारों में शाम होते-होते भीड़ इतनी अधिक हो गई कि सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया। गुजरान गेट से अशोक स्तंभ तक की सड़क के दोनों ओर दुकानों और ठेले वालों की भरमार रही, जिससे रास्ता संकरा हो गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस ने सड़कों पर खड़े ठेले वालों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन त्योहार के चलते सख्ती में ढील दी गई। बाइक शोरूम, दीयों की सजावट के सामान की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल रही।
बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क दिखा। मुख्य चौराहों पर पुलिस पिकेट तैनात किए गए थे। फैंटम पुलिस यूनिट दिनभर बाजारों में गश्त करती रही और हालात पर नजर बनाए रही। भीड़भाड़ और रौनक के बीच दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आए। व्यापारियों के अनुसार, इस बार धनतेरस पर खरीदारी का माहौल सकारात्मक रहा और बिक्री अच्छी हुई।