फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowd of women flocks to henna camp during the festival.

Meerut News: त्योहार पर मेहंदी शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Wed, 26 Aug 2026 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Crowd of women flocks to henna camp during the festival.
लावड़ - नगर पंचायत लावड़ में मेहंदी लगवाती महिलाएं। स्रोत : स्वयं
लावड़। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को निशुल्क मेहंदी शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह से ही मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम तक शिविर जारी रहा।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरपर्सन आफताब बेगम ने अपने पति हाजी शकील कुरैशी के साथ किया।महिलाओं और युवतियों के हाथों पर उनकी पसंद के अनुसार मेहंदी से आकर्षक डिजाइन बनाए गए। पारंपरिक बेल-बूटों के साथ आधुनिक डिजाइनों को भी महिलाओं ने खूब पसंद किया। चेयरपर्सन आफताब बेगम ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से कस्बे के विकास और जनसुविधाओं के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं और युवतियों के लिए आयोजित यह शिविर इसी दिशा में एक प्रयास है। भविष्य में भी कस्बावासियों के हित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed