{"_id":"606f6e6d8ebc3e76a0313550","slug":"crowd-gathering-to-buy-nomination-papers-in-block-premises-laward-news-mrt533632022","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक परिसर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए जुट रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक परिसर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए जुट रही भीड़
विज्ञापन

दौराला/मवाना/माछरा/हस्तिनापुर/रोहटा/सरूरपुर। त्रिस्तरीय चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ गई है। भावी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक में पहुंचकर पर्चे खरीद रहे हैं। जिसके चलते उम्मीदवार के साथ आए लोगों से ब्लॉक में दिनभर भीड़ रही। बृहस्पतिवार को दौराला ब्लॉक में 98, मवाना में 78, माछरा में 106, हस्तिनापुर में 112, रोहटा में 72 तथा सरूरपुर में 71 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं, ब्लॉक परिसर में नामांकन के लिए बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को दौराला ब्लॉक में प्रधान पद की आरक्षित सीटों के लिए 37, अनारक्षित पद के लिए आठ, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के आरक्षित सीट के लिए 30 व अनारक्षित पद के लिए एक पर्चे की बिक्री हुई। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर आरक्षित सीट के लिए 20 व अनारक्षित सीट के लिए दो पर्चों की ब्रिकी हुई। बीडीओ ने बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए ब्लॉक में सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग व बिना मॉस्क के ब्लॉक परिसर में घुसने पर रोक लगा दी है।
वहीं, मवाना विकास खंड पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रधान पद की आरक्षित सीटों के लिए 42, अनारक्षित के लिए दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरक्षित के लिए 14 तथा अनारक्षित के लिए चार, ग्राम पंचायत सदस्य आरक्षित 11 तथा अनारक्षित के लिए पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यह जानकारी एडीओ कृषि इंद्रपाल सिंह ने दी।
विज्ञापन
ब्लॉक माछरा के एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी ने बताया कि प्रधान पद के 23, बीडीसी पद के 34 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 49 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। बताया कि 13 और 15 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। जिनकी जांच 16 व 17 अप्रैल को होगी।
हस्तिनापुर के खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार प्रधान पद के लिए 44, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 32, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 36 नामांकन पत्र खरीदे गए।
रोहटा ब्लॉक के एडीओ पंचायत विवेकानंद ने बताया कि प्रधान पद के आरक्षित पद के लिए 34, अनारक्षित प्रधान पद के लिए एक ही नामांकन पत्र, क्षेत्र पंचायत के आरक्षित पद के लिए 16 नामांकन पत्र और अनारक्षित पद के लिए एक, ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षित पद के लिए 13, अनारक्षित पद के लिए सात नामांकन पत्र बिके।
सरूरपुर में एडीओ पंचायत ने बताया कि प्रधान पद के आरक्षित पदों के लिए 16, अनारक्षित पदों के लिए सात नामांकन पत्र बिके। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के आरक्षित पदों के लिए 17 तथा आरक्षित पदों के लिए 19 नामांकन पत्र खरीदे गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पांच व अनारक्षित के लिए 7 नामांकन पत्र खरीदे गए।