फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crow found dead in Ganeshpur, veterinarians say death from cold

गणेशपुर में कौआ मरा मिला, पशु चिकित्सकों ने ठंड से मौत होना बताया

Sat, 23 Jan 2021 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Crow found dead in Ganeshpur, veterinarians say death from cold
गणेशपुर में कौआ मरा मिला, पशु चिकित्सकों ने ठंड से मौत होना बताया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गणेशपुर में शुक्रवार को एक कौआ मरा मिला। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सों ने कड़कड़ाती ठंड के कारण कौए के मरने की बात कही है। टीम मृत कौवे को जांच के लिए अपने साथ ले गई।
देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप से हजारों पक्षी अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसका अंदेशा लगातार सेंक्चुअरि क्षेत्र में भी बना हुआ है। यहां पशु चिकित्सा और वन विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गणेशपुर में एक कौआ मरा मिला। जिससे ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग और राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी हस्तिनापुर डॉ. राकेश कुमार टीम के साथ गणेशपुर पहुंचे। टीम ने कौवे को कब्जे में ले लिया। डॉ. राकेश ने बताया कि जांच में पता लगा कि कौआ ठंड के कारण मरा है। बीमारी के कोई लक्षण नजर नहीं आए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह का कहना है कि सेंक्चुअरि में मौजूद वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों की निगरानी पिछले दो सप्ताहों से बढ़ाई गई है। अभी तक सेंक्चुअरि में किसी भी प्रवासी पक्षी की मौत बर्ड फ्लू या ठंड से नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed