फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crops standing in the fields are getting submerged in Ganga, farmers are worried

गंगा में समा रहीं खेतों में खड़ी फसल, किसान चिंतित

Thu, 11 Sep 2025 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Crops standing in the fields are getting submerged in Ganga, farmers are worried
काटन करती गंगा नदी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। पिछले कई दिनों से गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद अब कटान तेज हो गया है। हर रोज सैकड़ों बीघा फसल गंगा में समा रही है। गंगा नदी की लहरें धीरे-धीरे बस्तोरा नारंग गांव की ओर बढ़ रही हैं। गांव और नदी के बीच का फासला हर लहर के साथ कम होता जा रहा है। ग्रामीणों को प्रशासनिक मदद की उम्मीद थी परंतु अभी तक कोई मदद नहीं मिल सकी। कुछ दिन पूर्व गांव में राहत सामग्री जरूर वितरित की गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीण राजू चौहान ने बताया कि जलस्तर कम होने से राहत मिल गई परंतु गंगा के कटान से परेशानी बढ़ती जा रही है। बिजनौर बैराज पर तैनात अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर 70 हजार क्यूसेक पर चल रहा है। जो पूरी तरह सामान्य स्थिति में है। वहीं गंगा का जलस्तर कम होने से गंगा खादर क्षेत्र के कई गांवों के समीप कटान कर रही है।
विज्ञापन

गांव शेरपुर नई बस्ती निवासी भगत सिंह ने बताया कि गंगा ने उनके गांव के समीप तटबंध के पत्थरों का कटान कर दिया है जो गंगा में समा गए हैं। गांव बस्तोरा नारंग के समीप भी कई दिनों से भीषण कटान चल रहा है। किसान कटान को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हर दिन नदी का रुख खेतों की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीण शिवकुमार ने बताया कि बुधवार की रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक लगभग 20 बीघा लहलहाती गन्ने की फसल गंगा नदी की धारा में बह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव में नहीं आए प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के दौरे को लेकर बस्तोरा नारंग गांव के लोगों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। ताकि वह बाढ़ जैसे हालातों को बयां कर सकें परंतु प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में उनका दौरा नहीं कराया।

काटन करती गंगा नदी स्रोत संवाद

काटन करती गंगा नदी स्रोत संवाद

काटन करती गंगा नदी स्रोत संवाद

काटन करती गंगा नदी स्रोत संवाद

काटन करती गंगा नदी स्रोत संवाद

काटन करती गंगा नदी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed