{"_id":"62e02925c5bbab796f2d025a","slug":"crooks-have-shot-a-youth-on-hapur-road-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में वारदात: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर, सामने आई बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में वारदात: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर, सामने आई बड़ी वजह
Tue, 26 Jul 2022 11:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:19 PM IST
सार
बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वहीं पुलिस की जांच में यह बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। नौचंडी थाना क्षेत्र के करीब नगर सेक्टर-12 निवासी मोनू (30) को बाइक सवार पांच बदमाशों ने मारपीट के बाद गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोनू का एक लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। वह मंगलवार दोपहर को हापुड़ स्थित रोड पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवा कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने घेर लिया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं विरोध करने पर गोली मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांवड़ियों के हमले में मौत: छुट्टी लेकर आया था सेना का जवान, सिसौली में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
नौचंदी थाना प्रभारी का कहना है कि लेन-देन का विवाद सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।